पंजाब कैबिनेट पर फंसा पेंच, राहुल गांधी से मिलने सीएम चन्नी फिर दिल्ली रवाना

By: Sep 25th, 2021 12:08 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

पंजाब कैबिनेट के विस्तार में पेंच फंस गया है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू को दिल्ली बुला लिया है। राहुल से मंत्रणा के बाद शुक्रवार सुबह ही दिल्ली से लौटे चन्नी फिर से दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात चार घंटे के मंथन के बाद राहुल और चन्नी की बैठक में मंत्रियों की लिस्ट तैयार हो गई थी। इसके बाद राहुल गांधी ने पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ के साथ बैठक की, जिसके बाद इस लिस्ट को जारी करने से रोक दिया गया है। अब अंतिम बार मंजूरी के लिए सिद्धू व चन्नी को दिल्ली बुलाया गया है।

वहीं, चर्चा के मुताबिक कैप्टन के करीबी रहे छह मंत्रियों की छुट्टी होनी तय मानी जा रही थी। हालांकि अब इसमें फिर कोई पेंच फंस गया है। हर वर्ग व ग्रुप को खुश करने के लिए नए सिरे से मंत्रियों की सूची में कांट-छांट की जा रही है। अभी तक नई कैबिनेट में करीब सात नए मंत्री शामिल करने की तैयारी थी, लेकिन अब पुराने मंत्रियों को नजरअंदाज करने पर फिर से माथापच्ची हो रही है। मंत्रिमंडल में छह नए मंत्री शामिल करने की चर्चा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App