रामपुर में वालीबाल का रोमांच सात से

By: Sep 27th, 2021 12:05 am

ब्यूरो — रामपुर बुशहर

रामपुर के पाटबंगला मैदान में सात अक्तूबर से वालीबाल प्रतियोगिताओं का रोमांच शुरू होगा। स्वामी विवेकानंद नव उत्थान संघ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रथम अखिल भारतीय नरेंद्र मोदी वालीबाल लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग में आठ राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी। वहीं, संघ द्वारा राज्यस्तरीय नरेंद्र मोदी वालीबाल चैंपियनशिप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें पंचायत वार टीमें हिस्सा ले सकेंगी। प्रदेश में आयोजित होने वाली यह पहली राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता होगी। रामपुर में प्रेसवार्ता के दौरान संघ के अध्यक्ष भूपेश धीमान ने यह जानकारी दी। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को एक लाख 11 हजार रुपए, इनाम मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App