फिल्म जगत को सबसे बड़ी राहत, महाराष्ट्र में 22 अक्तूबर से खुल जाएंगे सिनेमाघर

By: Sep 26th, 2021 12:03 am

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्य के सभी सिनेमाघरों को 22 अक्तूबर से खोले जाने का ऐलान कर दिया है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद से बंद चल रहे राज्य के सिनेमाघरों के बंद होने से करीब एक दर्जन मेगा बजट फिल्मों की रिलीज अटकी हुई थीं। देश में हिंदी फिल्मों के कारोबार में महाराष्ट्र राज्य की भूमिका सबसे अहम रही है।

इन फिल्मों के मुंबई वितरण क्षेत्र से ही सिनेमाघरों की टिकटों की बिक्री से कुल कारोबार की करीब ४० से ५० फीसदी कमाई होती है। पेन स्टूडियोज के चेयरमैन जयंतीलाल गडा और फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी की अगवाई में मुंबई के फिल्म निर्माताओं के अलावा देश की बड़ी थिएटर श्रृंखलाओं के प्रबंधन से जुड़े शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के हालात समझने के लिए ठाकरे ने प्रदेश के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस बैठक में बुला रखा था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App