भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों को दी श्रदांजलि

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-मंडी
भारत पाक युद्ध के 56वें दिवस पर गुरुवार को मंडी में एक्स सर्विस लिंग मंडी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एडीएम राजीव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान एडीएम राजीव कुमार सहित सैनिक लीग मंडी के सदस्यों ने भारत पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों को शहीद स्मारक में श्रदांजलि अर्पित की। इस अवसर पर 1962 युद्ध में विजय हासिल करने के बाद मंडी जिला के एक मात्र सूबेदार कांशी राम को महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीएम राजीव कुमार व पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल प्रताप सिंह ने कहा आज भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्होंने कहा यह युद्ध 6 सितंबर से 22 सितंबर 1965 तक चला था और भारत ने पाकिस्तान का 1840 स्क्वायर किलोमीटर इलाका अपने कब्जे में लिया था। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह बहुत बड़ा युद्ध हुआ था और इसमें पाकिस्तान के 475 टैंक तबाह हुए थे। यूएनओ के दवाब के बाद 23 सितंबर 1965 को युद्ध विराम हुआ और इस युद्ध में पाकिस्तान के 5988 सैनिक मारे गए थे और उससे ज्यादा घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में मंडी जिला के 28 जवानों में अपने प्राणों की आहुति दी थी और आज ही के दिन पाकिस्तान की इस युद्ध के दिवस को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।