पहलवानी के दांवपेंच लड़ाएंगे दो हिमाचली, खिलाड़ी अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा को चयनित

By: Sep 18th, 2021 12:06 am

हिमलायन रूप अखाड़ा के खिलाड़ी अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा को चयनित

निजी संवाददाता— डैहर

सुंदरनगर उपमंडल के हिमलायन रूप अखाड़ा ध्वाल के दो खिलाड़ी अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। हिमलायन रूप अखाड़े के कोच रूप सिंह ने बताया कि उनके अखाड़े के दो खिलाड़ी पहलवान, जिसमें 77 किग्रा भारवर्ग में जयदेव और 72 किग्रा महिला वर्ग में आंचल ठाकुर का चयन अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता, जो 16 से 19 सितंबर तक अमेठी उत्तर प्रदेश में आयोजित होने जा रही है, में भाग ले रहे हैं। दोनों खिलाड़ी पहलवानों के चयन होने के बाद हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के जनरल सेक्रेटरी जगदीश राव ने पहलवानों को चयन होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी गईं। वहीं चयनित महिला खिलाड़ी पहलवान आंचल ठाकुर के पिता व समाजसेवी देशराज ठाकुर ने दोनों खिलाडिय़ों व हिमलायन रूप अखाड़े के कोच को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App