रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में अज्ञात हमलावर ने चलाई गोलियां, आठ की मौत, छह छात्र घायल

By: Sep 20th, 2021 2:13 pm

मोस्को। रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में हथियारों से लैस एक हमलावार घुस आया और छात्रों पर गोलियां चला दीं। गोलियां की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। हमले में आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया है। उसकी पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के रूप में हुई है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह हमला किस मकसद से किया गया। सुरक्षाबलों का कहना है कि हमलावर का इरादा खतरनाकर था। क्योंकि उसके पास से खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App