कांग्रेस ने ही किया है जुब्बल में विकास

By: Oct 26th, 2021 12:01 am

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने गिनाई पार्टी की उपलब्धियां

कार्यालय संवाददाता – ठियोग

जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में बाग़बानी और सड़क का विकास कांग्रेस की देन है। यह बात राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कलबोग़ पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में जहां सेब के दामों में बड़ी गिरावट आई है, वहीं महगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी हैं। केंद्र सरकार 2014 में अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आई थी और समय के साथ सभी वादे भूल गई। पेट्रोल-डीज़ल, गैस सिलेंडर, सरसों तेल और दैनिक उपभोग की वस्तुएं आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही है। उन्होंने चरमराती अर्थव्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा।

डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो गई है और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आनंद शर्मा ने जनता से रोहित ठाकुर को भारी मतों से जीत दिलवाकर विधानसभा भेजने की अपील की। आनंद शर्मा ने कहा कि 2022 में बनने वाली कांग्रेस सरकार में रोहित ठाकुर बड़े वज़ीर होंगे। उधर, रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और वीरभद्र सिंह ने सेब बाग़बानी के ढांचे को विकसित करने और इस मुक़ाम तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जुब्बल-नावर-कोटखाई का उप चुनाव विकास पर लड़ेगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से भविष्य में बागबानी के क्षेत्र को सुदृढ़ करने, सीए स्टोर की स्थापना करने और पर्यटन उद्योग को मजबूत करने को प्राथमिकता दी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App