तीन फीसदी बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का डीए

By: Oct 22nd, 2021 12:02 am

नई दिल्ली – दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी का इजाफा किया है। इसके अलावा पेंशनभोगियों के महंगाई राहत यानी डीआर में भी तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले के बारे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इससे हर साल सरकारी खजाने पर 9488.74 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। डीए और डीआर की यह बढ़ोतरी पहली जुलाई से दिसंबर 2021 तक के लिए लागू होगी। इसके बाद केंद्रीय कर्मियों का डीए 31 फीसदी हो गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App