आचार संहिता हटते ही देवी देवताओं को मिलेगा नजराना

By: Oct 21st, 2021 12:45 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — कुल्लू
प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर उनके सांसद के कार्यकाल में सांसद निधि भी पूरी तरह से न खर्च पाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सिंह अपने कार्यकाल में सांसद निधि नहीं खर्च पाई थीं। प्रतिभा सिंह मजबूत नहीं, बल्कि मजबूर प्रयाशी हैं और इस उपचुनाव में उनकी हार निश्चित है, जबकि भाजपा के प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर एक मजबूत प्रयाशी हैं और इस उपचुनाव में इनकी जीत भारी मतों से निश्चित है।

कांग्रेस की प्रत्याशी ने अपनी राजनीतिक अपरिपक्वता दिखाते हुए फौजियों का अपमान किया है। उन्होंने कारगिल की लड़ाई को एक मामूली लड़ाई बताया जब कि इस लड़ाई में देश में 527 जवान शहीद हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य पर आनी के विधायक को मकड़झंडू बोलने पर कड़ी निंदा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल के चहुमुखी विकास हुआ है। इस बार दशहरा में रिकार्ड संख्या में देवताओं ने दशहरा की शोभा बढ़ाई है। इसके चलते आचार संहिता हटते ही देवी-देवताओं व बजंतरियों को नजराना दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App