Himachal Upchunav: कौल सिंह संन्यास की तैयारी रखें, भाजपा बढ़त लेकर दर्ज करेगी जीत

By: Oct 27th, 2021 12:56 pm

करसोग। प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव के दौरान भाजपा सभी स्थानों पर अच्छे मतों से जीत दर्ज करेगी, कांग्रेस नेता ठाकुर कौल सिंह सन्यास लेने की तैयारी रखें भाजपा जनता का समर्थन लेकर बढ़त की ओर निरंतर बढ़ रही है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ‘दिव्य हिमाचल’ के साथ कुनु करसोग हेलीपैड पर बातचीत करते हुए कही।

हेलिपैड पर उनका स्वागत जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल शर्मा तथा विधायक जे आर कटवाल द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी नेता ठाकुर कौल सिंह पहले भी कई दफा झूठ बोल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान उन्होंने लगभग सभी विधानसभाओं का दौरा किया है, जनता के साथ सीधा संवाद भी किया है। तीनों विधानसभा तथा मंडी संसदीय उपचुनाव के दौरान नतीजे भाजपा के पक्ष में ही रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने हेलिपैड पर स्थानीय लोगों तथा बच्चों के साथ सेल्फी फोटो भी खींचने का मौका दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App