हिमाचल के नए चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने ली शपथ

By: Oct 15th, 2021 12:05 am

शिमला – न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक के स्थानांतरण संबंधी अधिसूचना को पढ़ा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश की धर्मपत्नी सीमा रफीक और उनके परिवार के सदस्य, राज्य सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App