HRTC STRIKE: आज रात 12 बजे से थम जाएंगे एचआरटीसी बसों के पहिए

By: Oct 17th, 2021 6:53 pm

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार रात 12 बजे से परिवहन निगम के बसों के पहिए थम जाएंगे। मांगें पूरी न होने पर और वार्ता के लिए न बुलाए जाने से नाराज परिवहन निगम के कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल का ऐलान कर दिया है और सोमवार को सभी बसे खड़ी कर चालक-परिचालक हड़ताल पर रहेंगे।

कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इसको लेकर खासा नाराजगी कर्मचारियों में है। हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के उपाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि निगम कर्मचारियों एवं पेंशनरों की करीब 582 करोड़ रुपए के अनेक वित्तीय लाभ की देनदारियां वर्षो से लंबित हैं। निगम प्रबधन बीएमसी के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुला रही है, जबकि कर्मचारी यूनियन को नहीं बुलाया जा रहा है, जिसके चलते रविवार रात 12 बजे से बसें जहां होंगी, वहीं खड़ी कर एक दिन की हड़ताल की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App