हम दो हमारे दो का गाना कमली रिलीज

By: Oct 22nd, 2021 12:03 am

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और कृति सैनन की आने वाली फिल्म हम दो हमारे दो का दूसरा गाना कमली रिलीज हो गया है। वीडियो सांग में दिखाया गया है कि दोनों किस तरह एक-दूसरे के करीब आते हैं और एक दूसरे के प्यार में खो जाते हैं। कृति सैनन ने सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक गाने की क्लिप शेयर कर दी है। शैल द्वारा लिखे गए इस सांग को मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल और दिव्या कुमार ने अपनी बेहतरीन आवाज में गाया है। गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना बांसुरी रिलीज किया गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App