करवाचौथ…महिलाओं से पैक बाजार

By: Oct 21st, 2021 12:55 am

महिलाएं कर रहीं खरीददारी, मनियारी और कपड़ों की दुकानों पर बढ़ी भीड़, कोरोना के बाद फिर चमकने लगा व्यापार

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—धर्मशाला
सुहागिनों के पर्व करवाचौथ को लेकर इस बार बाजारों में खूब रौनक दिखाई दे रही है। कांगड़ा जिला में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले व्रत को लेकर क्रेजी हैं, जिसके चलते वह बाजारों में खरीददारी करने के लिए पहुंच रही हैं। हालांकि, कुछ दिनों से बाजारों में रौनक कम नजर आ रही थी, लेकिन, 24 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवाचौक पर्व को लेकर धर्मशाला के मुख्य बाजारों में रौनक बढ़ गई है। विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनियारी व कपड़ों की दुकानदानों पर खूब खरीददारी की जा रही है। लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों में अच्छे व्यापार की उम्मीद जगी है। क्योंकि, पिछले दो वर्षों से कोई भी पर्व व त्योहार उस तरह से नहीं मनाया जा सका है, जैसे पहले मनाया जाता था। क्योंकि कोरोना के डर से लोग भयभीत थे, वहीं सरकार द्वारा भी कई बंदिशें लगाई गई थीं।

लेकिन, अब करीब सभी पर्व व त्योहार पहले की तरह मनाए जाने लगे हैं। जिससे दुकानदार काफी खुश हैं। अब करवाचौथ व दिवाली पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। विशेष रूप से महिलाओं ने काफी के्रेज देखने को मिल रहा है। रोजाना महिलाएं खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं। अधिक मनियारी व कपड़ों की दुकानों पर अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। खरीददारी को पहुंची महिलाओं का कहना है कि पति की लंबी उम्र के लिए यह पर्व रखा जाता है। इस पर्व को लेकर खरीददारी भी की जा रही है। काफी समय के बाद ऐसा मौका मिला है कि बेखौफ होकर बाजार में खरीदारी कर सकते हैं। उधर, दुकानदारों की मानें तो इस बार काम की अच्छी उम्मीद है। लोग अपने घरों से खरीदारी करने के लिए निकलकर बाजारों में पहुंच रहे हैं। करवाचौथ के बाद दिवाली का त्योहार आ रहा है, जिसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App