खेसारी लाल यादव ने किया आशिकी का फर्स्ट लुक लांच

By: Oct 22nd, 2021 12:05 am

मुंबई- भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता खेसारी लाल यादव ने अपनी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म आशिकी का फर्स्ट लांच कर दिया है। खेसारी लाल यादव ने अपनी आने वाली फ़िल्म आशिकी का फर्स्ट लांच कर दिया है। खेसारी लाल यादव ने बताया, “आशिकी एक विशुद्ध प्रेम कहानी है, जो जातिवाद के कारण दम तोड़ने लगता है लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमी ऐसा करते हैं जो मिसाल बन जाता है।”

फ़िल्म में खेसारी लाल के अपोजिट पहली बार आम्रपाली दुबे नजर आएंगी। खेसारी लाल ने कहा कि उन्होंने कुछ गाने आम्रपाली दुबे के के साथ किये थे, लेकिन पहली बार उनके साथ काम करके लगा कि उनमें गजब की अभिनय क्षमता है। गौरतलब है कि आशिकी में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ श्रुति राव, कुणाल सिंह,पदम सिंह, प्रकाश जैस ,सुबोध सेठ, पप्पू यादव समेत कई कलाकार नजर आयेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App