किन्नौर में भूमि आबंटन गंभीर मसला

By: Oct 12th, 2021 12:10 am

कांग्रेस चुनाव में बनाएगी मुख्य मुद्दा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ने घेरी भाजपा

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — रिकांगपिओ
जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर की भूमि को गैर जनजातीय लोगों के लिए भूमि हस्तांतरित नहीं की जा सकती है, मगर भाजपा के राज में गैर जनजातीय लोगों को भूमि आबंटन किया गया, जोकि एक गंभीर मामला है। ऐसे मामलों को कांग्रेस चुनाव में मुख्य मुद्दा बनाएगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी किन्नौर केहर सिंह खाची ने रिकांगपिओ में कही। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट डा. सूर्य बोरास सहित प्रदेश उपाध्यक्ष अद्र्धसैनिक बल एवं संयुक्त बागबानी मंत्री प्रदेश कांग्रेस भी साथ थे।

उन्होंने कहा कि आज बात चाहे किसानों की हो चाहे महंगाई व बेरोजगारी की हो सभी जगह भाजपा सरकार विफल नजर आई है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आज किन्नौर जिला में बाहरी लोगों को भूमि आबंटन किया गया है जोकि एक गंभीर मामला है। किन्नौर एक जनजातीय इलाका है यहां किसी भी बाहरी लोगों को भूमि खरीदने की अनुमति नही है। मगर भाजपा के राज में इस प्रतिबंद को दरकिनार कर धड़ल्ले से कुछ रसूखदारों को भूमि आबंटन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस प्रकार के निर्णय जिला किन्नौर की जनता एवम किन्नौर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है। आज हम जनता के सामने इन मुद्दो को लेकर चुनावी समर में उतर रहे है जहा में स्वयं हर बूथ एव ब्लॉक स्तर पर जाकर वहां के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों से इस बारे चर्चा करूंगा। उन्होंने कहा कि आज पेट्राल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं सिलेंडर के दाम बढऩे से गृहणियों को मुसीबते झेलने को मजबूर होना पड़ा। भाजपा सरकार ने जहां गृहिणी सुविधा योजना से वाहवाही लूटी गई वही सिलेंडर के दाम बढ़ाकर उन्हें फिर से धुएं की ओर धकेल दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App