LPG Price: महंगाई का बड़ा झटका, 15 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

By: Oct 6th, 2021 12:14 pm

नई दिल्ली। पेट्रेाल-डीजल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को गैर सबसिडी रसोई गैस (एलपीजी) के दाम में प्रति सिलेंडर 15 रुपए की बढ़ोतरी होने से आज एक और झटका लगा है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार गैर सबसिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 15 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है।

इससे दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 884.50 रुपए से बढ़कर 899.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है, वहीं 19 किलोग्राम वाले कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि इससे पहले पहली अक्तूबर को केवल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे। पिछले एक साल में रसोई गैस 305.50 रुपए तक महंगा हो चुका है।

चार महानगरों में गैर सबसिडी सिलेंडर के दाम
महानगर       पहले                  अब
दिल्ली           884.50            899.50
कोलकाता     911.00              926.00
मुंबई            884.50             899.50
चेन्नई         900.50              915.50


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App