वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

By: Oct 21st, 2021 12:55 am

धर्मशाला में सभा ने धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, स्थानीय कलाकारों ने भजन कीर्तन कर बांधा समां

नगर संवाददाता—धर्मशाला
महार्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में वाल्मीकि सभा सिविल बाजार धर्मशाला की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि की पारंपरिक तरीके से पूजा भी की गई, साथ ही झंडा रस्म भी अदा की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में वाल्मीकि सभा के जिला अध्यक्ष राज कुमार कालरा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाल्मीकि सभा के प्रधान रमेश बाली ने की। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही भजन-कीर्तन व शाम के समय सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भजन किर्तन सहित अन्य गीतों व नृत्य की प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा।

इससे पहले प्रक्टोत्सव की शाम को बड़ी धूमधाम से नगर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। प्रधान रमेश बाली ने सभी उपस्थित लोगों सहित जिला वाल्मीकि सभा की और से सभी को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष राज कुमार कालरा ने वाल्मीकि के उपदेशों पर चलने की बात कही। साथ ही उन्होंने समाज को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए सभी लोगों को मिलझुल कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर धर्मशाला वाल्मीकि सभा के सभी पदाधिकारी, सदस्य व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उधर, रमेश बाली प्रधान वाल्मीकि सभा सिविल बाजार धर्मशाला ने बताया कि कार्यक्रम का भव्य तरीके से आयोजन किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App