भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगी महिलाएं

By: Oct 27th, 2021 12:21 am

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने विपक्ष पर किए तीखे प्रहार

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-मंडी
मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा हमेशा ही महिलाओं के प्रति अपनी छोटी सोच,संकीर्ण मानसिकता के चलते उन्हें अपमानित करने और उन्हें गुलामी की जंजीरों में जकड़े रखने की बाते करती है। उन्होंने कहा है कि इन नेताओं को जनता कभी माफ नहीं करेंगी। विशेषकर महिलाएं अपने इस अपमान को सहन नहीं करेंगी। मंगलवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के काईस, वाशिंग, बेंची, पतलीकूहल, नशाल, नग्गर, जगतसुख में अपनी चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों व निर्णयों से देश एक बार फि र से गुलामी की राह पर बढ़ रहा है। आज देश के सार्वजनिक उपक्रमों को बेचा जा रहा है। निजीकरण को बढ़वा दिया जा रहा है। बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकार ने न तो होटल्स को कोई राहत दी और न ही इससे जुड़े टैक्सी व बस ऑपरेटर्ज को राहत दी है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपने दिवंगत सासंद राम स्वरुप की संदिग्ध मौत की जांच से पूरी तरह कतरा रही है। भाजपा इस उपचुनाव में अपनी हार देखकर बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं, मुख्यमंत्री की टिका टिप्पणी उनकी हताशा है। उन्होंने कहा कि न तो वह मजबूर है और न ही कमजोर।

वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद व प्रदेश के लोग उनके साथ खड़े हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश ने अपना एक जननायक खो दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उन्हें ही नहीं सभी को उनकी कमी खल रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम देश प्रदेश की भावी राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी जीत देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी इस चुनाव के मुख्य मुद्दे हैं और उनका वोट इसके खिलाफ प्रदेश का जनमत साबित होगा। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक संजय रत्न, तिलक राज शर्मा, हरिचंद शर्मा, भुबनेश्वर गौड़, दवेंद्र नेगी, नवीन तनबर, अरुणा ठाकुर, दीपका, बेरगेडियर टीएस ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

सैनिक की शहादत को किया नमन
संसदीय क्षेत्र मंडी से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जिला के जोगिंद्रनगर के सैनिक अमित कुमार के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि अमित कुमार ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर किया है। उनका यह बलिदान पूरा प्रदेश हमेशा याद रखेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App