स्पीति मार्ग पर यात्रा करना प्रतिबंधित

By: Nov 9th, 2021 12:10 am

अब केलांग तक पहुंच सकेंगे पर्यटक, सिस्सू से पुलिस चौकी केलांग स्थानांतरित

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-केलांग
कुल्लू-मनाली की वादियों में सैर के लिए पहुंचने वाले पर्यटक लाहुल घाटी के सिस्सू इलाके से ही वापस नहीं आएंगे। समूची लाहुल घाटी में पर्यटन कारोबार बढ़ाने के मकसद से जिला प्रशासन ने सिस्सू में स्थापित पुलिस चौकी को केलांग के लिए शिफ्ट कर दिया है। अब पर्यटक सिस्सू की बजाय केलांग तक जा सकेंगे। हालांकि, केलांग से आगे मनाली-लेह मार्ग पर जाना जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। पर्यटकों को सिर्फ जिस्पा तक ही भेजा जा रहा है। इसी प्रकार ग्रांफू-काजा मार्ग पर भी कोकसर पुलिस चौकी में ही ग्राम्फू तक जाने की अनुमति दी जा रही है।

मनाली-लेह मार्ग बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। मनाली-लेह मार्ग और ग्रांफू-काजा मार्ग पर जिला प्रशासन ने दो नवंबर से सिविल वाहनों का यातायात पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। पर्यटक वाहन बारालाचा की ओर भी जा रहे थे। प्रशासन ने सिस्सू में पुलिस चौकी स्थापित कर पर्यटकों का इससे आगे जाना प्रतिबंधित कर दिया था। खैर, अब पर्यटक केलांग तक जा सकेंगे। प्रशासन ने पर्यटकों को मनाली-लेह मार्ग और काजा-ग्रांफू मार्ग पर रोकने से बचाने के लिए तीन चौकियां स्थापित कर दी हैं। कोकसर, केलांग और दारचा में पुलिस चौकियां स्थापित कर आने वाले पर्यटकों को पूछकर ही आगे भेजा जा रहा है। ग्रांफू तक ही जाने की अनुमति है, केलांग से आगे जिस्पा तक ही पर्यटकों को जाने दिया जाएगा।

क्या कहते हैं उपायुक्त लाहुल-स्पीति नीरज वर्मा
उपायुक्त लाहुल-स्पीति नीरज वर्मा ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग और काजा-ग्राम्फू मार्ग पूर्ण रूप से बंद है। इस मार्ग पर सिविल वाहनों के ले जाने पर मामला दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस पर निगरानी रखने के लिए घाटी में तीन चौकियां स्थापित की गई है। कोकसर, दारचा और केलांग में पर्यटकों का पंजीकरण हो रहा है। उन्हें पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App