चन्ना किशनपुरिया की ‘दि गॉड ऑफ विलेन एलबम लांच

By: Nov 26th, 2021 12:55 am

विपिन शर्मा-बीबीएन
पंजाबी यूजिक इंडस्ट्री समेत देश व विदेश में अपनी गायकी और अदाकारी का लोहा मनवा रहे बीबीएन के गायक चन्ना किशनपुरिया का नया गाना गुरुवार को रिलीज हुआ। बद्दी के भुड्ड में आयोजित कार्यक्रम में दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने चन्ना किश्रपुरिया की दि गॉड ऑफ विलेन एलबम का विमोचन किया। इस मौके पर प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह, भामसं नेता मेला राम चंदेल समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि जब भी कोई प्रतिभा अपना लोहा मनवाती है तो उसके क्षेत्र का नाम उससे जुड़ा रहता है। जैसे आज कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर का नाम दभोटा से जुड़ा है वैसे ही गायक चन्ना किशनपुरिया का नाम किशनपुरा से जुड़ा है। उन्होंने गायक चन्ना किशनपुरिया और पम्मी म्यूजिक्ल टीम को समेत पूरी यूनिट को शानदार गाने के लिए बधाई दी। जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी ने कहा कि खुशी की बात यह है कि गाने की शूटिंग हमारे क्षेत्र के विभिन्न लोकेशन पर हुई है, जिससे बीबीएन को देश व विदेशों में पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि एक गाने को लिखने से लेकर उसे अंतिम रूप देने के लिए पूरी टीम को मेहनत करनी पड़ती है। जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। इस मौके पर दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी के साथ दर्शन सिंह सैणी, मंडलाध्यक्ष दून भाजपा बलबीर ठाकुर, भामसं नेता मेला राम चंदेल, प्रधान सुरजन सैणी, पूर्व प्रधान किशनपुरा राम सिंह सैणी, जसबंत सिंह, गुरदेव चौधरी, करनैल सैणी, गुरुप्रताप, मुकेश , बलजीत नेगी, राम लोक, राम नाथ नेगी, दिला राम, सुखविंद्र सैणी, राजेंद्र सैणी, किशनदास, त्रिलोचन, विंदर सैणी, सुखवीर सैणी, सपना सूफी, हरप्रीत, वीडिया डायरेक्टर आर राजा, मॉडल जीवन जोत संधू, मलकीत व पम्मी डाडी समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App