महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

By: Nov 29th, 2021 12:56 am

उखली से लेकर चौंतड़ा तक लोगों को महंगाई-बेरोजगारी और डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों पर किया जागरूक

स्टाफ रिपोर्टर—हमीरपुर
जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को छह किलोमीटर पदयात्रा निकाली। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेट्रोल, डीजल, रसाई गैस सहित अन्य सामग्री के दामों में बढ़ोतरी के मद्देनजर यह पदयात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश अनुसार जन जागरण अभियान के रविवार को 1:30 बजे गांव उखली से गांव भगेटू वाया पांडवीं, चौंतड़ा होते हुए लगभग छह किलोमीटर की पदयात्रा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पदयात्रा में अनीता वर्मा पूर्व महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं मुख्य संसदीय सचिव, राजेंद्र जार जिलाध्यक्ष, कुलदीप सिंह पठानिया पूर्व विधायक, सुनील बिट्टू विशेष रूप से उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त रोहित शर्मा, राजेश चौधरी, आरसी डोगरा, महासचिव, राकेश रानी वर्मा, पूर्व प्रधान कंचन ठाकुर, ज्योति खन्ना, अखिलेश चौधरी, टोनी ठाकुर, शहंशाह, उपप्रधान रणजीत, उपप्रधान सुशील ठाकुर, विनोद, सुरिंद्र मिन्हास, विधि चंद, बलदेव, कैप्टन प्रकाश, उत्तम चंद, ठाकुर, रामपाल भी उपस्थित हुए। यात्रा के उपरांत गांव में एक जनसभा भी की गई जिसमें समस्त कार्यकारिणी के सदस्य अन्य पदाधिकारी एवं गांव के सभी निवासी उपस्थित हुए।

जनसभा में अनीता वर्मा राजेंद्र जार ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियां जैसे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस में अत्यधिक वृद्धि किसान आंदोलन तथा देश की खराब अर्थव्यवस्था के बारे में लोगों को जागरूक किया। अनीता वर्मा ने अपने संबोधन में यह भी कहा की भाजपा यह कहती थी की कांग्रेस पार्टी विभिन्न गुटों में बंटी हुई है, जबकि इन उपचुनावों में देखने में आया है कि भाजपा स्वयं गुटों में बंटी हुई थी। कांग्रेस पार्टी एकजुट थी जिस कारण उन्होंने उपचुनावों में सभी सीटों पर विजय का परचम लहराया। वह इसके अतिरिक्त सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं सुनील बिट्टू, कुलदीप पठानिया, सुरेश पटियाल, मनोहर लाल कानगो ने भी संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। इन्होंने सभी कांग्रेसजनों एवं उपस्थित जनसमूह से एकजुट होकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए आह्वान किया, ताकि डबल इंजन वाली सरकार को प्रदेश से बाहर किया जा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App