रंग लाए दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप के प्रयास, अब होगा दस वर्षीय जमुना का इलाज

By: Nov 25th, 2021 2:54 pm

मोहिनी सूद—सोलन

सोलन। आगजनी की घटना की शिकार 10 वर्षीय जमुना का अब इलाज होगा। वह फिर से चलने लगेगी और शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल जा पाएगी। दिव्य हिमाचल टीवी की खबर पर चाइल्ड हेल्पलाइन हरकत में आया है। चाइल्ड हेल्पलाइन के पदाधिकारी जमुना से मिले और उसके परिजनों से कुशलक्षेम जाना।

जमुना के इलाज के लिए प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप दिव्य हिमाचल द्वारा रिलीफ फंड शुरू किया गया है। अपने माता-पिता के साथ रह रही जमुना एक हादसे में आग का शिकार हो गई थी। लंबे अरसे से मदद की उम्मीद लगाए बैठी जमुना उपेक्षा का दंश झेल रही थी।

सिसक-सिसक कर आहें भरती जमुना का दिव्य हिमाचल के प्रयासों से अब इलाज संभव होगा। आग की लपटों में झुलसी जमुना की अंदर से सभी इच्छाएं खत्म हो गई थीं। बहरहाल, खाना बदोश की जिंदगी जीने पर मजबूर जमुना की सहायता के लिए दिव्य हिमाचल के प्रयासों को उसके परिजनों द्वारा भी सराहा गया और उन्होंने आभार व्यक्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App