डा. गौरव दुनिया के प्रभावशाली शोधकर्ताओं में हुए शामिल

By: Nov 20th, 2021 12:04 am

कार्यालय संवाददाता— बिलासपुर
जिला बिलासपुर के अंतर्गत घुमारवीं के ब्रमली गांव के डा. गौरव शर्मा को विश्व के अत्यधिक उद्धृत शोधकर्ता के तौर पर प्रभावशाली शोधकर्ताओं में (इंजीनियरिंग श्रेणी के लिए) जगह मिली है। डा. गौरव शर्मा वर्तमान में सोलन के निजी विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। वहीं, इनके पिता रूपलाल शर्मा पोस्ट मास्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं व माता गृहिणी हैं। इससे पहले गत वर्ष भी उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी।

इस बार भी उन्हें क्लेरिवेट एनालिटिक्स ऑफ वेब ऑफ साइंस ग्रुप द्वारा वर्ष-2021 के लिए अत्यधिक उद्धृत शोधकर्ता के रूप में मान्यता दी गई है। वेब ऑफ साइंस ग्रुप की ओर से अत्यधिक उद्धृत शोधकर्ताओं की सूची उन वैज्ञानिकों और सामाजिक वैज्ञानिकों की पहचान करती है, जिन्होंने महत्त्वपूर्ण व्यापक प्रभाव का प्रदर्शन किया है।

शोधकर्ताओं को उनके असाधारण प्रभाव के लिए एक या अधिक 21 क्षेत्रों (आवश्यक विज्ञान संकेतक में उपयोग किए गए) या कई क्षेत्रों (क्रॉस फील्ड) में प्रदर्शन के लिए चुना जाता है। इसके चलते अब डा. गौरव शर्मा को इंजीनियरिंग श्रेणी में अत्यधिक उद्धृत शोधकर्ता से सम्मानित किया गया है। बता दें कि इस वर्ष विश्व स्तर पर केवल 169 शोधकर्ताओं को अत्यधिक उद्धृत शोधकर्ताओं के रूप में नामित किया गया। इसमें डा. गौरव शर्मा को भी स्थान मिला है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App