IPL-2022 Retention: धोनी, रोहित और विराट कोहली मौजूदा आईपीएल की टीमों में बरकरार

By: Nov 30th, 2021 4:29 pm

मुंबई। गत चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल और ग्लेन मैक्सवेल कुछ बड़े नामों में से हैं, जिन्हें मौजूदा फ्रेंचाइज़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए बरकऱार रखने का फैसला किया है। क्रिकइन्फो ने जिन नामों की पुष्टि की है, उनकी सूची निम्नलिखित है। वे जिस क्रम में दिखाई दे रहे हैं, वह आईपीएल रिटेंशन सूची के अनुसार नहीं है।
चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा,महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली
कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर
सनराइज़र्स हैदराबाद: केन विलियमसन
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु : विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नोत्र्जे
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन
नई फ्रेंचाइजी के पास पहली से 25 दिसंबर तक तीन खिलाडिय़ों (दो भारतीय और एक विदेशी) को साइन करने का समय है, जिन खिलाडिय़ों को मौजूदा आठ मौजूदा फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन नहीं किया गया है। उन्हें नई फ्रेंचाइज़ी अपने टीम में शामिल कर सकती है। 2022 सीजऩ से 10 टीमों की लीग होगी। हाल ही में आईपीएल ने नीलामी पर्स को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपए कर दिया था, साथ ही विभिन्न रिटेंशन स्लैब भी सेट किए गए थे। मौजूदा फ्ऱेंचाइज़ी अधिकतम चार खिलाडिय़ों को रिटेन कर सकती है जबकि दो नई अनाम फ्रेंचाइज़ी- जो लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में है- वह मूल आठ टीमों के रिटेन करने के बाद प्लेयर पूल से तीन-तीन खिलाड़ी खऱीद सकती हैं। अगर कोई फ्रेंचाइज़ी चार खिलाडिय़ों को रिटेन करती है, तो कुल पर्स से 42 करोड़ रुपए काट लिए जाएंगे। अगर तीन रिटेंसशन किए जाएं, तो यह पर्स 33 करोड़ रुपए कम हो जाएगा, वहीं अगर दो खिलाडिय़ों को रिटेन किए जाएं तो पर्स से 24 करोड़ रुपए कम हो जाएगा और अगर एक रिटेंशन किया जाए तो पर्स से 14 करोड़ रुपए काटे जाएंगे। अगर मौजूदा फ्रेंचाइज़ी चार खिलाडिय़ों को अपनी टीम में बरकरार रखती है, तो आईपीएल द्वारा निर्धारित रिटेंशन स्लैब के अनुसार पहले खिलाड़ी के लिए पर्स से 16 करोड़ रुपए, दूसरे के लिए 12 करोड़ रुपए, तीसरे के लिए आठ करोड़ और चौथे खिलाड़ी के लिए छह करोड़ रुपए काटे जाएंगे। तीन रिटेंशन के मामले में पहले खिलाड़ी के लिए 15 करोड़, दूसरे के लिए 11 करोड़ और तीसरे के लिए सात करोड़ रुपए काटे जाएंगे। अगर दो खिलाडिय़ों को बरकऱार रखा जाता है, तो यह स्लैब 14 करोड़ और 10 करोड़ रुपए का होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App