ऊना में 27 से शुरू होंगे नेशनल खो-खो मुकाबले, 60 टीमों के 750 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में लेंगे भाग

By: Nov 25th, 2021 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — ऊना

ऊना के इंदिरा गांधी खेल मैदान में 27 नवंबर से पहली दिसंबर तक 31वीं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ऊना मुख्यालय एक निजी होटल में हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ और प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रात: 11 बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिका एवं बालक वर्गों की लगभग 60 टीमों के 750 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके अलावा भारतवर्ष से 300 से अधिक खेल आयोजक, भारतीय खो-खो संघ और प्रांतीय खो खो संघों से लगभग 400 लोग हिमाचल प्रदेश की देव भूमि में पधारेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App