पेट्रोल-डीजल की कीमतें 20वें दिन भी स्थिर

By: Nov 26th, 2021 12:01 am

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बीच आज लगातार 20 वें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के भाव को स्थिर रखा।

तेल उत्पादक देशों द्वारा उत्पादन नहीं बढ़ाने के बाद भारत और अमरीका ने अपने रणनीतिक भंडार से कच्चे तेल को जारी करने की घोषणा की है। चीन , जापान और दक्षिण कोरिया से भी रणनीतिक भंडार से तेल जारी करने की अपील की गयी है। भारत 50 लाख बैरल तेल जारी करेगा। भारत का रणनीतिक तेल भंडार 3.8 करोड़ बैरल का है और यह देश के पूर्वी एवं दक्षिण तट पर स्थित है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App