केलांग में भाजपा के खिलाफ लगे नारे

By: Nov 17th, 2021 12:19 am

बढ़ती महंगाई-बेरोजगारी-भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस ने घेरी सरकार

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — केलांग
शीतमरुस्थल लाहुल-स्पीति में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस उग्र हो गई है। मंगलवार को जिला कांग्रेस ने जिला मुख्यचालय केलांग में जोरदार प्रदर्शन किया। देश व्यापी जन जागरण पद यात्रा अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने केलांग बाजार में रैली निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के कार्यकताओं ने पांच किलोमीटर तक पद यात्रा अभियान का आयोजन कर जिला की जनता को भाजपा की करनी ओर कथनी के बारे अवगत करवाया, वहीं सरकार की जमकर घेराबंदी की। जिला अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर ने कहा कि जनता ने भाजपा के केंद्र और राज्य में कार्य देख लिया है। अब भाजपा से जनता का मोह भंग हो गया है।

उपचुनाव में हिमाचल के लोगों ने अपना रुख साफ कर दिया है। देश की जनता कांग्रेस के पक्ष में खड़ी हो गई है। यह जनता के जनादेश ने बता दिया है। जिला के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि देश की जनता, महंगाई, बेरोजगारी ओर भ्रष्टाचार से त्रस्त है। मोदी-अमित शाह ने देश की जनता को गुमराह किया जनता जान गई है। जिन्होंने अच्छे दिन का वादा किया था, जो जुमला था। सहगल ने कहा इस अभियान में पार्टी के हर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष नोरबू बोध, उपाध्यक्ष नोरबू पांस उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव दोरजे, जिला अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष एवं पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र, पार्टी सचिव अरविंद, सुरेंद्र, अनिल, नोरबू, प्रवीन गोरोंबा, दवा, सुरेश इत्यादि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App