साग-सब्जियों से महकने लगे छोटी काशी के बाजार

By: Nov 16th, 2021 12:17 am

बाहरी राज्यों से आने वाली सब्जी महंगी, लोग लोकल सब्जी को देने लगे तवज्जो

अजय रांगड़ा-मंडी
छोटी काशी में लोकल साग और सब्जियों में महक आना शुरू हो गई। इन दिनों शहर में ग्रामीण क्षेत्र के लोग सरसों के साग को सेल करने पहुंच रहे हैं, जिसके चलते सरसों का साग हाथों-हाथ बिक रहा है। मंडी शहर के चौहटा बाजार, आईटीआई मंडी के समीप, स्कूल बाजार, इंदिरा मार्केट के समीप कुछ ग्रामीण साग का भंडार सजा रहे हैं। सीजन के शुरुआती दौर में सरसों का साग का दाम करीब 40 रुपए किलोग्राम है। सरसों के साग में पालक, मेथी, धनिया सहित अन्य औषधिय पौधे का मिश्रण होता है। जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है।

मात्र 40 रुपए में बिकने वाला साग लोगों को खूब भा रहा है। क्योंकि इन दिनों सभी सब्जियों का दाम 60 से 150 रुपए तक है। महंगाई के कारण लोगों को लोकल सब्जी की खूब पंसद कर रहे हैं। साग की विक्रता सत्या देवी, महंती, विशाली का कहना कि सरसों के साग को तोडऩे (चुनने) के लिए काफी समय लगता है। हर रोज ग्रामीण महिला क्विंटलों के हिसाब से सरसों के साग को तोडऩे के काफी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं दूसरी तरफ साग विके्रता ध्यान चंद, माधो राम ने बताया कि उन्होंने पांच से दस से खेतों में अच्छी किस्म की सरसों का उत्पादन किया है। लेकिन बारिश न होने के कारण आगामी दिनों में फसल प्रभावित हो सकती है। उन्होंने बताया कि सरसों के साग को चुनने के लिए दिहाड़ी पर लोग लगाने पड़ते है। तभी बाजार में तरो ताजा साग पहुंच पाता है। इसके अलावा साग को बाजार तक पहुंचाने के लिए किराए पर ऑटो करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि एक दिन में चार से पांच बोरे सरसों के साग के आसानी से सेल हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि साग का कारोबार काफी वर्षो से कर रहे हैं। अच्छी क्वालिटी का साग होने पर लोगों की काफी डिमांड रहती है। मंडी शहर में कुछ ग्रामीण घर-द्वार पर जाकर भी लोकर सब्जियों की सेल करते हैं, जिसका शहर के लोग लाभ प्राप्त कर रहे हैं। एचडीएम


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App