हिमाचल की आवाज से निकले सितारे गौरव कौंडल का नया गाना काला चश्मा खूब मचा रहा धमाल

By: Nov 12th, 2021 2:17 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—बिलासपुर

संगीत जगत में हिमाचली हुनर को मंच प्रदान करने वाले दिव्य हिमाचल के लोकप्रिय इवेंट हिमाचल की आवाज से निकले फनकार देश-दुनिया को अपनी आवाज से दीवाना बना रहे हैं। बिलासपुर जिला के एक ऐसे ही फनकार ने संगीत की दुनिया में खूब नाम कमा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बरठीं के री निवासी गौरव कौंडल की, जो कि हिमाचल की आवाज-2014 के विजेता रह चुके हैं। वह अब अपना नया गाना काला चश्मा लेकर आए हैं, जो कि यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है।

गौरव ने गाने को अपने यूटयूब चैनल गौरव कौंडल म्यूजिक पर लांच किया है और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गौरव इससे पहले भी कई गाने गा चुके हैं, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा है। यहां जान लें कि गौरव हिमाचल की आवाज के अलाव वॉयस ऑफ पंजाब-2019 के भी विनर रह चुके हैं।

बिलासपुर जिला के बरठी में प्रीतम सिंह और मीना देवी के घर जन्में गौरव को बचपन से ही संगीत का शोक था और इस शोक को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। मधुर आवाज की बदौलत वह वर्ष 2014 में दिव्य हिमाचल के लोकप्रिय इवेंट हिमाचल की आवाज के विनर बने। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बेहतरीन नगमें पेश कर जनता में लोकप्रिय हो रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App