अर्जुन कपूर ने खुद को बताया सेल्फी किंग

By: Dec 6th, 2021 12:05 am

मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुये खुद को सेल्फी किंग बताया है। अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन अक्सर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह चिल करते दिख रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन सभी फोटोज में अर्जुन कपूर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। उन्होंने तस्वीरों के शेयर कर खुद को सेल्फ किंग बताते हुए कैप्शन लिखा, ‘सेल्फी किंग के ओर से नमस्कार।”


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App