आज से दौड़ेंगी छह रेलगाडिय़ां

By: Dec 5th, 2021 12:12 am

कांगड़ा के पंचायत प्रतिनिधियों-ग्रामीणों ने सांसद किशन कपूर को कहा थैंक्स

निजी संवाददाता-नगरोटा सूरियां
जिला कांगड़ा चंबा लोकसभा के सांसद किशन कपूर के प्रयासों से फिर से पठानकोट जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर रेलगाडिय़ां दौडऩे लगी हैं। लंबे समय से बंद पड़ी इन ट्रेनों को सांसद किशन कपूर द्वारा रेल बोर्ड की बैठक में बड़ी ही प्रमुखता से रखा था। रविवार (आज) से पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर यानी पांच दिसंबर से छह रेलगाडिय़ां पटरी पर दौडऩा शुरू कर देंगी। जिला कांगड़ा के पंचायत प्रतिनिधियों ग्रामीणों ने इसके लिए सांसद महोदय का आभार प्रकट किया है।

सभी स्कूली बच्चों, नौकरी करने वाले लोगों तथा व्यापारियों ने भी फिर से सभी गाडिय़ों को चलाने के लिए सांसद किशन कपूर तथा रेल विभाग का धन्यवाद किया है। रेलगाडिय़ों की बहाली पर रोजाना पठानकोट व कांगड़ा की ओर यात्रा करने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने रेलगाडिय़ों की बहाली को लेकर लोगों की आवाज को कांगड़ा चंबा लोकसभा के सांसद किशन कपूर द्वारा रेल बोर्ड की बैठक में इसे प्रमुखता से उठाया था और उन्हीं के प्रयासों से यह सभी रेलगाडिय़ां फिर से इस घाटी पर दौडऩे लगी हैं। वहीं, मीना शर्मा, महाप्रबंधक मंडल रेलवे फिरोजपुर ने कहा कि पांच दिसंबर से पठानकोट जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर एक और रेलगाड़ी चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उसके बाद छह रेलगाडिय़ां रेलमार्ग पर आवाजाही करेंगी। जो रेलगाड़ी बहाल करने को रह गई हैं, उसे भी जल्दी बहाल कर दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App