सुरेश शर्मा जन रामायण अखंड काव्यापाठ करेगें , बनेगा वल्र्ड रिकॉर्ड

By: Dec 3rd, 2021 12:53 am

दिव्य हिमायल ब्यूरो-नाहन
जिला सिरमौर के नाहन स्थित राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर व साहित्य विभाग के पद पर कार्यरत सुरेश शर्मा भारद्वाज जन रामायण अखंड काव्यार्चना में सम्मिलित होंगे । आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज इस दौरान बनने वाले विश्व रिकॉर्ड का हिस्सा बनेंगे। जिला शिमला के मतियाना खंड की ग्राम पंचायत कोट शिलारु के बटलौथ गांव के निवासी आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड तथा बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड लंदन में शामिल होने के पश्चात अब जन रामायण अखंड काव्यार्चना में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगा। 5 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होकर 6 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे संपन्न होगा।

आचार्य सुरेश भारद्वाज के काव्यपाठ का समय 5 तारीख को सांय 4:00 से 5:00 के मध्य होगा। इस अखंड काव्यपाठ का संचालन 25 सुप्रसिद्ध एंकर करेंगे और कई अंताराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारए कलाकार अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण साहित्योदय चैनल के माध्यम से पूरे विश्व में होगा। भगवान श्रीराम पर मौलिक काव्यपाठ का पूरे विश्व में यह पहला और अनूठा आयोजन हो रहा है। इ अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय के बैनर तले आगामी 5-6 दिसंबर को विश्व कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। इसके तहत जन रामायण अखंंड काव्यार्चना 26 घंटे का अनवरत चलने वाला काव्य पाठ होगा। दुनिया भर के 200 से अधिक सुप्रसिद्ध रचनाकार सम्मिलित होंगे। उन्हीं प्रसिद्ध रचनाकारों में हिमाचल प्रदेश के शिमला जनपद के आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज जी भी राम और रामायण से जुड़ी मौलिक कविताओं का पाठ करेंगे। साहित्योदय के 100 से अधिक देशों में लाखों प्रशंसक हैं। 2 दर्जन से अधिक देशों और सभी प्रांतों में शाखाएं कार्यरत है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App