एचआरटीसी की 200 बसें खराब, पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई रूट हुए प्रभावित

By: Dec 5th, 2021 12:06 am

पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई रूट हुए प्रभावित, यात्रियों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें

रोहित शर्मा-शिमला

पिछले एक हफ्ते में एचआरटीसी की 200 से ज्यादा बसें खराब हो गई हंै। इन बसों को रिपेयर करने वाले पीसमील कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में एचआरटीसी की ये बसें खड़ी हो गई हंै। इन बसों के खड़े होने के कारण कई रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा प्रभावित हो गई है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी के पीसमील कर्मचारी पिछले छह दिनों से हड़ताल पर हैं। ये कर्मचारी पीसमील से अनुबंध पर लाने की मांग कर रहे हैं। वहीं एचआरटीसी प्रबंधन की माने तो पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर 200 से ज्यादा बसें खराब हो चुकी हंै। पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल के कारण एचआरटीसी में तैनात नियमित कर्मचारियों के कंधे पर ही बसों की रिपेयरिंग का जिम्मा है।

इन कर्मचारियों की संख्या सिर्फ 20 प्रतिशत बताई जा रही है। ऐसे में पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल अगर जल्द समाप्त नहीं होती है, तो एचआरटीसी प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती है। हिमाचल परिवहन निगम पीसमील कर्मचारी मंच की प्रधान खेम चंद, महासचिव एचके शर्मा, संयुक्त सचिव मनोज पाल, उपप्रधान संजीव कुमार, प्रेस सचिव इत्यादि घनश्याम ठाकुर, जोगिंदर पाल, पप्पू कुमार सिंटू, रजत कुमार, विकास मेहरा, सुमन पठानिया पीसमील कर्मचारियों का कहना है कि सरकार व प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ ठगी की है जिसके कारण समस्त पीसमील कर्मचारी फिर से आंदोलन के रास्ते पर चलने को मजबूर हो गए हैं। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App