‘जवाद’ को लेकर अलर्ट

By: Dec 4th, 2021 12:02 am

एजेंसियां — नई दिल्ली

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात जवाद को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बन रहा है जो चक्रवात जवाद में बदल कर 4 दिसंबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग ने चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी अमरावती निदेशक स्टेला सैमुअल ने कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और अगले 6 घंटों में एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके 4 दिसंबर की सुबह तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद के 24 घंटों के दौरान उत्तर, उत्तर-पूर्व की ओर और ओडिशा तट के साथ आगे बढऩे की संभावना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App