आयुष्मान ने कंटेट पोल सिनेमा को दिया जन्म

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक अभिषेक कपूर का कहना है कि आयुषमान खुराना ने कंटेंट-पोल सिनेमा को जन्म दिया है। अभिषेक कपूर ने आयुष्मान खुराना को लेकर फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी बनाई है। अभिषेक कपूर ने कहा कि इंडस्ट्री में हमेशा से ही या तो टेंटपोल या पैरलल सिनेमा का निर्माण होता रहा है, लेकिन आयुष्मान ने कंटेंट-पोल सिनेमा को जन्म दिया है।

उनकी फिल्में उन सभी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही हैं, जो बेहतरीन मनोरंजन वाली फिल्में देखना चाहते हैं। अभिषेक कपूर ने कहा कि मुझे आयुष्मान जैसे एक्टर के साथ क्रिएटिव तरीके से जुड़कर बेहद खुशी महसूस हो रही है, जो सही मायने में काफी सेंसेटिव और खरे सोने की तरह हैं, साथ ही उनके विचारों में काफी गहराई है।

फैन्स के दिलों में उनकी जगह बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने उनसे जो वादा किया था उसे लगातार निभाते रहे हैं। चंडीगढ़ करे आशिकी के साथ, मैं भी इस वादे में उनका साथ देने और उसे निभाने की कोशिश कर रहा हूं, जिससे दर्शक इस अनुभव का भरपूर आनंद उठा सकें।