रिकांगपिओ में मिशन 2022 की रणनीति पर भाजपा का मंथन

By: Dec 8th, 2021 12:55 am

रिकांगपिओ। भाजपा जिला पदाधिकारी की बैठक रिकांगपिओ में संपन्न हुई। बैठक में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील मेहता ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी आठ, नौ व 10 दिसंबर को कल्पा, पूह व निचार मंडल की बैठक होना निश्चित हुई है, जिसमें 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App