भाजपा करेगी मिशन रिपीट

By: Dec 4th, 2021 12:05 am

ऊना में बैठक के दौरान मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस ने साधा निशना
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- ऊना
जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की विशेष बैठक का आयोजन ऊना मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की। जयराम सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की नीतियों को भाजपा पदाधिकारियों ने सराहा ओर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए एक मत से कहा कि भाजपा बेहतरीन कार्य प्रदेश में कर रही है और भविष्य में भी इन योजनाओं का लाभ जनता को मिलेगा। कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस एक ही मोर्चा जीतकर उछलकूद कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह खुशी ज्यादा दिनों के लिए नहीं है, क्योंकि भाजपा युद्ध को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और जीत दर्ज कर मिशन रिपीट किया जाएगा, प्रदेश में लगातार भाजपा सरकार बनाने का रिकार्ड बनाया जाएगा।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार में हर वर्ग के लाभ के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल ओछी राजनीति कर रही है और बिना मुद्दों के केवल हो हल्ला करना ही काम कांग्रेस का रह गया है। उन्होंने किसान कानून वापस होने से कांग्रेस के नेताओं को ज्यादा में मायूसी हुई है। वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी कर्मठता के साथ फील्ड में जुटे सरकार के निर्णय को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक में विधायक बलवीर चौधरी, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक संजीव ठाकुर, जिला प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, सब्जी मंडी के अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला परिषद सदस्य ओंकार नाथ कसाणा, हिमकैप्स संस्थान के चेयरमैन देसराज राणा, यशपाल राणा, राममूर्ति शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App