हार से सबक लेगी भाजपा

By: Dec 8th, 2021 12:55 am

मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का दावा 2022 में पुन: बनेगी भाजपा सरकार
निजी संवाददाता — मनाली
वन्यप्राणी सभागार मनाली में मनाली भाजपा मंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मनाली भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने की। बैठक में विभिन्न मुदों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि 2022 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में पुन: भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए पदाधिकारियों से जमीन स्तर पर कार्य करने की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहने को कहा।

उन्होंने ने यह भी स्पष्ट किया कि लोकसभा के हुई हार भी 2022 में कार्यकर्ताओं के लिए सबक है और आने वाले समय में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करके 2022 की विजय सुनिश्चित करेंगे। बैठक की शुरुआत मंडल भाजपा अध्यक्ष दुर्गा ठाकुर ने बैठक में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए बैठक की प्रस्तावना रखते हुए विस्तार पूर्वक चर्चा की। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव मंडल महामंत्री देवेंद्र ठाकुर ने प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने ध्वनि मत से पारित किया। बैठक में मंडल महामंत्री ठाकुर दास प्रदेश व जिला से सम्बंधित सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य, मंडल पदाधिकारी व कार्यकरिणी सदस्य मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महांमत्री, ग्राम केंद्र अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App