अमरीका के सरकारी कर्मचारियों का डाटा चोरी

By: Dec 5th, 2021 12:02 am

वाशिंगटन – इजरायली एनएसओ ग्रुप की तकनीक का इस्तेमाल करके अमरीकी विदेश मंत्रालय के 11 कर्मचारियों के फोन हैक किए गए थे। इस मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने यह जानकारी दी। उक्त व्यक्ति ने बताया कि सभी कर्मचारी युगांडा में पदस्थ थे और इनमें कुछ विदेश सेवा अधिकारी भी शामिल थे। उसने बताया कि मंत्रालय के कुछ स्थानीय कर्मचारी हैक किए गए 11 लोगों में शामिल हैं। पेगासस नाम से मशहूर एनएसओ ग्रुप के जासूसी सॉफ्टवेयर के जरिए अमरीकी सरकार के कर्मियों की हैकिंग का यह पहला ज्ञात उदाहरण है। यह मालूम नहीं हो सका है कि किस व्यक्ति या संस्था ने खातों को हैक करने के लिए एनएसओ तकनीक का इस्तेमाल किया या क्या जानकारी मांगी गई थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि हम पूरी तरह से चिंतित हैं कि एनएसओ ग्रुप सॉफ्टवेयर जैसे वाणिज्यिक स्पाइवेयर अमरीकी कर्मियों के लिए एक गंभीर खुफिया विरोधी और सुरक्षा जोखिम पैदा करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App