गिल ने जाना नया गांव के लोगों का दर्द; शिअद-बसपा के संयुक्त प्रत्याशी बोले, सरकार बनने पर दूर करेंगे हर दिक्कत

By: Dec 6th, 2021 12:06 am

नीलम ठाकुर — मोहाली

खरड़ विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी रणजीत सिंह गिल रविवार को नयागांव के वार्ड नंबर 18 पहुंचे। नयागांव के सर्किल अध्यक्ष गुरदयाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान वार्ड की महिलाओं ने रणजीत सिंह गिल को वार्ड संख्या 18 की समस्याओं से अवगत करवाया। रणजीत सिंह गिल ने वार्ड के लोगों को आश्वासन दिया कि 2022 में शिअद-बसपा की सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। बैठक के दौरान रंजीत सिंह गिल की मौजूदगी में कई कांग्रेसी महिलाएं पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गईं।

इन महिलाओं को अकाली दल में शामिल किया गया और राणा गिल ने महिला मंडल का गठन किया। शकुंतला देवी अध्यक्ष, महिला मंडल, संतोष देवी उपाध्यक्ष, सरस्वती देवी उपाध्यक्ष, रमा देवी, महासचिव, गोदावरी बिष्ट सलाहकार सचिव, सचिव सावित्री देवी, शीला मिश्रा, अध्यक्ष ममता, मीनाक्षी पवार से कैशियर, गुड्डी देवी को सलाहकार व जैश स्टेज सचिव नियुक्ती, माया देवी, ज्ञानी देवी, खिमा देवी, लक्ष्मी देवी, परवीन, पुष्पा, विधाता, कविता देवी, सुदेश को महिला मंडल के सदस्य के रूप में जोड़ा गया। महिला मंडल अध्यक्ष शकुंतला देवी और महिला मंडल टीम ने राणा गिल को प्रचंड जीत दिलाने का वादा किया और आने वाले चुनाव में अकाली-बसपा गठबंधन को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रंजीत सिंह गिल के साथ सर्किल अध्यक्ष एससी विंग राजू सैमुअल, मुकेश चुडालिया, अनिल और स्थानीय अकाली-बसपा लीडरशिप के सदस्य मौजूद रहे। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App