दिव्यांगों को लगेंगे कृत्रिम अंग

By: Dec 5th, 2021 12:01 am

कांगड़ा के यात्री सदन में सात दिसंबर को लगेगा कैंप

जिला संवाददाता-कांगड़ा

भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति जयपुर दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग लगाएगी। एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने जानकारी दी है कि भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति जयपुर जिसे जयपुर फुट के नाम से भी जाना जाता है। इस संस्था द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने के राज्य स्तरीय कैंप का आयोजन कांगड़ा के गुप्त गंगा समीप यात्री सदन में किया जा रहा है। कांगड़ा के यात्री सदन के इस कैंप में कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और चंबा जिलों के दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। इस कैंप में दिव्यांगों को जिनके हाथ, पांव और बाजू, टांगे नहीं है, उन्हें यह अंग कृत्रिम लगाए जाएंगे। अंग लगाने की व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क की जा रही है।

तहसील वेलफेयर आफिसर कांगड़ा व नोडल ऑफिसर सुभाष चंद्र ने बताया कि यहां पहुंचने वाले दिव्यांगों को कांगड़ा से यात्री सदन तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी। वाहन व्यवस्था के लिए विपिन कुमार मोबाइल नंबर 8988412274 व 8894651582 शुभम कुमार के साथ संपर्क करें। उन्होंने बताया कि जानकारी संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर भी ली जा सकती है।

कैंप की समयसारिणी

सात को हमीरपुर और चंबा जिलों के दिव्यांगों को सुबह नौ से शाम तीन बजे तक कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे, आठ को सुबह नौ से शाम तीन बजे तक ऊना जिला के दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे, नौ को सुबह नौ से शाम तीन बजे तक कांगड़ा और ऊना जिलों के दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे, दस को सुबह नौ से दोपहर 12:00 बजे तक इस संस्था द्वारा शेष रहा हुआ कार्य किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App