दो साल बाद हरिपुरधार चंडीगढ़ बस सेवा बहाल

By: Dec 3rd, 2021 12:45 am

सिटी रिपोर्टर-नाहन
आखिरकार दो साल के बाद हरिपुरधार-चंडीगढ़ बस सेवा को बहाल कर दिया गया है। नाहन डिपो की हरिपुरधार से चंडीगढ़ बस सेवा गत दिनों से संचालित हो चुकी है। निगम की बस संचालन से क्षेत्रवासियों को सीधे चंडीगढ़ बस सेवा का लाभ रेणुकाजी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से मिलेगा। हालांकि सर्दियों में बस सेवा संचालन से अधिक निगम को रेवेन्यू गर्मियों के मौसम में होना बताया जाता है। चूंकि हरिपुरधार क्षेत्र में सर्दियों में बर्फबारी के चलते मार्ग बाधित हो जाते हैं, जिससे सेवा को बीच स्टेशनों पर ही स्टॉप करना पड़ता है।

उधर, हरिपुरधार बस सेवा संचालन से ददाहू से संचालित होने वाली रेणुकाजी-त्रिलोकपुर बस सेवा की सुबह की टाइमिंग में तबदीली कर दी गई है। रेणुकाजी-त्रिलोकपुर बस सेवा अब प्रात: साढ़े छह बजे से किया जा रहा है, जबकि हरिपुरधार-चंडीगढ़ बस सेवा का संचालन सात बजे प्रात: रेणुकाजी से कर दिया गया है। उधर अड्डा प्रभारी नाहन सुखराम ठाकुर ने बताया कि हरिपुरधार-चंडीगढ़ बस सेवा को बहाल कर दिया गया है। वहीं फिलवक्त यह बस सेवा हरिपुरधार से सीधी चंडीगढ़ टाइमटेबल के चलते नहीं जा पा रही है। जबकि हरिपुरधार से नाहन तक बस संचालित की गई है। वहीं नाहन से दूसरी बस चंडीगढ़ के लिए भेजी जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App