महंगाई का बढ़ा बोझ: 101 रुपए और महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

By: Dec 2nd, 2021 12:08 am

 महंगाई का बढ़ा बोझ, अब 2273 रुपए चुकाने होंगे

 घरेलू गैस के दामों में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

महंगाई की मार झेल रही जनता पर एक और बोझ बढ़ गया है। लगातार दूसरे महीने व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी करते हुए केंद्र सरकार ने यह सिलेंडर 101 रुपए और महंगा कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 2015 रुपए पहंुच गई है। गौरतलब है कि नवंबर में इसके दाम 267 रुपए बढ़ाए गए थे। राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। हैं। यह 1002 रुपए में ही मिलेगा। नवंबर में भी घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम नहीं बढ़े थे। घरेलू उपभोक्ताओं को अब सबसिडी राशि मिलना शुरू हो गई है।

अगस्त से केंद्र सरकार ने 31 रुपए की सबसिडी को लौटाना बंद कर दिया था। भारत सरकार 31 रुपए सबसिडी जारी करने वाले साफ्टवेयर को अपग्रेड कर रही थी। अब सिस्टम को अपग्रेड कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को सबसिडी की बकाया राशि एक साथ जारी होना शुरू हो गई है। इन दिनों शादियों के कई बड़े मुहूर्त हंै, जिनमें बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों की खपत होगी। ऐसे में शादी समारोह का बजट भी प्रभावित होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App