Jal Jeevan Mission : जल जीवन मिशन को 947 करोड़, मिली तीसरी किस्त

By: Dec 3rd, 2021 12:08 am

प्रदेश सरकार को मिली 316 करोड़़ की तीसरी किस्त

राज्य ब्यूरो प्रमुख — शिमला

भारत सरकार के जल जीवन मिशन के तहत इस साल हिमाचल सरकार को 947 करोड़ मिल चुके हैं। 316 करोड़ रुपए की तीसरी किस्त पिछले कल ही राज्य सरकार को प्राप्त हुई है। भारत सरकार ने इस साल के लिए 1263 करोड़ का प्लान जल जीवन मिशन में मंजूर कर रखा है। पूरे देश में इस साल तीसरी किस्त लेने वाला हिमाचल पहला राज्य है। पिछले साल भी हिमाचल की परफॉर्मेंस अच्छी रहने के कारण इन्सेंटिव भी राज्य को मिला था। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी घरों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में 17.28 लाख घरों में जल जीवन मिशन के तहत यह कनेक्शन लगने हैं। इससे पहले केवल 7.62 लाख घरों में ही पेयजल कनेक्शन उपलब्ध थे। शेष बचे हुए सभी घरों यानी 7. 69 लाख घरों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। वर्ष 2021-22 में राज्य में 2.27 लाख पेयजल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य था। इसके मुकाबले अभी तक 2.28 लाइट कनेक्शन लगाए जा चुके हैं।

यानी हिमाचल इस साल अब तक अपने टारगेट से आगे काम कर रहा है। इस कार्यक्रम के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए 1273 करोड़ रुपए का प्रावधान हिमाचल के लिए किया गया है। नवंबर 2021 तक भारत सरकार ने 631 करोड़ हिमाचल को दे दिए थे और अब इस महीने दिसंबर में राज्य को 316 करोड़ रुपए की धनराशि तीसरी किस्त के रूप में मिली है। अब इस कार्यक्रम में केवल एक किस्त बाकी इस साल की बची है। उससे पहले जल शक्ति विभाग ने नए पेयजल कनेक्शन का टारगेट पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। जल शक्ति विभाग के ईएनसी संजीव कौल ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत रखे गए लक्ष्यों को समय से पहले पूरे करने के निर्देश फील्ड में दिए गए हैं और इन निर्देशों का अक्षरश: पालन होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App