लिंक्डइन अब हिंदी में भी उपलब्ध

By: Dec 2nd, 2021 2:26 pm

नई दिल्ली। विश्वभर में पेशेवरों के पसंदीदा सोशल मीडिया नेटवर्क लिंक्डइन ने हिंदी जगत में विशाल संभावनाओं को देते हुए अब इसे हिंदी में भी प्रस्तुत किया है। इसके साथ ही यह मंच 25 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें भारत की अपनी पहली भाषा हिंदी जुड़ गई है।

कंपनी की एक विज्ञप्ति में कहा ह कि इसके पीछे लिंक्डइन का लक्ष्य दुनिया भर में 60 करोड़ हिंदी भाषी लोगों की मदद करना है। इसके साथ लिंक्डइन का उद्देश्य भाषा की दीवारों को तोड़कर भारत समेत दुनिया भर में हिंदी भाषियों को बड़े स्तर पर काम और सामाजिक संबंध का विस्तार करने के अवसर पर उपलब्ध कराना है।

हिंदी में लिंक्?डइन का पहला चरण गुरुवार से शुरू हो रहा है। लिंक्डइन के कंट्री मैंनेजर (भारत) आशुतोष गुप्ता ने कहा कि हिंदी में लांचिंग के साथ अब ज्यादा सदस्य और उपभोक्ता प्लेटफॉर्म पर कंटेंट, जॉब्स और नेटवर्किंग का ज्यादा लाभ उठा सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App