बैजनाथ कालेज में विजेताओं को मेडल

By: Dec 8th, 2021 12:54 am

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, 5000 मीटर में अशोक कुमार ने लगाई सबसे तेज दौड़

कार्यालय संवाददाता-बैजनाथ
पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. महिंद्र पाल द्वारा किया गया। सर्वप्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया गया। एएनसीसी एनएसएस, स्काउट गाइड, खिलाडिय़ों व कालेज के लगभग 400 विद्यार्थियों ने भव्य मार्चपास्ट किया, जिसकी सलामी मुख्यातिथि द्वारा ली गई। मंच का संचालन प्रोफेसर पल्लवी चौहान मनीषा शर्मा व प्रोफेसर केवल कृष्ण द्वारा किया गया। इस मौके पर बच्चों में 5000 मीटर, 3000 मीटर, 400 मीटर 200 मीटर एवं रिले दौड़ की का आयोजन
किया गया।

इसके अतिरिक्त शॉटपुट डिस्कस थ्रो जैवलिन थ्रो ऊंची कूद और लंबी कूद में भी खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लड़के-लड़कियों की अलग-अलग प्रतियोगिता करवाई गई व विजेताओं को पुरस्कृत एवं मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर 5000 मीटर में अशोक कुमार प्रथम, विकास द्वितीय, रोहित तीसरे स्थान पर रहे। 3000 मीटर लड़कियों की दौड़ में अंबिका प्रथम, मानसी द्वितीय, पूजा तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर लड़कों की दौड़ में अंशुल प्रथम, अक्षय द्वितीय, शगुन तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर लड़कियों में बॉबी प्रथम नेहा द्वितीय रितिका तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर लड़कों की दौड़ में अभिषेक प्रथम उल्हास द्वितीय सूरज तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट में मनीष कुमार प्रथम लड़कियों में महक प्रथम। डिस्कस थ्रो लड़कों में मनीष कुमार प्रथम, लड़कियों में सविता प्रथम। जैवलिन थ्रो में सचिन प्रथम, लड़कियों में सविता प्रथम रही, जबकि हाई जंप में लड़कियों में स्वाति ठाकुर प्रथम, लड़कों में अंशुल प्रथम। लांग जंप में बिहाना प्रथम व लड़कों में निखिल ठाकुर प्रथम रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App