83 के ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिपांस से रणवीर सिंह खुश

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 83 के ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिपॉन्स से खुश हैं। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिपॉन्स मिल रहा है।

रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर सभी लोगों का धन्यवाद किया है। रणवीर सिंह ने लिखा कि पूरे देश और बाहर फिल्म के फैंस के लिए धन्यवाद, हमारी फिल्म इंडस्ट्री, मीडिया सभी क्षेत्रों और जेनरेशन के लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की काफी तारीफ की है, जिससे हम बेहद खुश हैं। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है।

यह भारतीय इतिहास के उस पल के लिए शानदार श्रद्धांजलि है, जिसने यह सब बदल दिया। यह साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की एक महान उपलब्धि है कपिल डेविल्स ये लोग लीजेंड हैं और बड़े पर्दे पर उनकी प्रतिष्ठित कहानी को सिनेमाई कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।