रणवीर सिंह की फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज

By: Dec 1st, 2021 12:01 am

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रणवीर सिंह अकसर अपनी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। रणवीर ने फिल्म 83 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है।

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि अंडरडॉग्स की अविश्वसनीय सच्ची कहानी, जिन्होंने अकल्पनीय काम किया। 83 ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। गौरतलब है कि फिल्म 83 की कहानी भारतीय टीम की ऐतिहासिक विश्वकप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App