नगर निगम में एसडीओ ई. एचसी जसवाल ने संभाला कार्यभार

By: Dec 3rd, 2021 12:53 am

गृह निर्माण संबंधी नक्शे व अन्य कार्यों को करवा सकेंगे शहरवासी
स्टाफ रिपोर्टर-मंडी
प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बोर्ड से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए एसडीओ ई. एचसी जसवाल ने गुरुवार को नगर निगम मंडी में कार्यभार संभाल लिया है। अब शहर के लोग नगर निगम मंडी में आकर अपने गृह निर्माण संबंधी नक्शों को पास करवा सकेंगे। साथ ही एसडीओ ई. एचसी जसवाल की प्रतिनियुक्ति से नगर निगम के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। इसके साथ 27 नवंबर के दिन नगर निगम के सहायक आयुक्त देवी चंद ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है।

इन दोनों के पदों के भरने से पिछले लंबे समय से स्टाफ की कमी के चलते रूक विकास कार्य को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा। इससे नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार को भी शहर के विकास कार्यों को करने के लिए मदद मिलेगी। वहीं, नगर निगम के उप-महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर निगम के स्टाफ के पदों को भरने के लिए सरकार को लिखा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App